महाराजगंज, अप्रैल 23 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे के सरोजिनी नगर में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल मच गया, जब एक युवक प्रदीप पांडेय के घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू प्रदीप पांडेय के गर्दन पर लग गया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। प्रदीप को खून से लथपथ पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। चीख पुकार के दौरान मोहल्ले में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हमलावर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। घायल प्रदीप पांडेय के भाई करन पांडेय ने बताया कि बनैलिया मंदिर में सोमवार की शाम सगाई कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में लड़की पक्ष से मोहल्ले के ही एक शख्स भी शामिल हुए थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उस शख्स ने प्रदीप पांडेय से बात विवाद शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.