गोपालगंज, जुलाई 10 -- फुलवरिया। थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में बुधवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सुनील कुमार यादव एवं रितिक कुमार यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.