मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 15 -- गांव कादीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर पर आकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी प्रवीण उर्फ परविंदर ने बताया कि गांव का एक परिवार अकारण ही उसके परिवार से रंजिश रखता है कुछ दिन पूर्व दो सगे भाइयों हरेंद्र व सुरेंद्र ने बिना वजह ही घर पर आकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीते 12 दिसम्बर की रात आरोपी दीपक ने फिर से घर के सामने आकर गाली गलौज करनी शुरू कर दी।घटना पास लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गयी। थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी हरेंद्र सुरेंद्र व दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...