गोरखपुर, मार्च 9 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद सहजनवा थाना क्षेत्र के उसरी गांव में पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के उसरी निवासी सतीश सिंह ने पुलिस को बताया गांव के मनबढ़ों से चार माह पूर्व विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर मनबढ़ो ने चौराहे पर देखकर गाली गलौज करने लगे थे। इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने रॉड और हॉकी से पीटकर घायल कर दिए। साथ ही बाइक तोड़ दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हिटलर सिंह, सन्नी सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.