हापुड़, नवम्बर 1 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी एक फेरी वाले पर दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला करते हुए उसे बरेहमी से पीटा। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। किसी प्रकार राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के पुत्र ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी मोहम्मद सिवान उर्फ सिब्बू ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता मोहम्मद युसुफ फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। 30 अक्टूबर की रात को उसके पिता फेरी का काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जब वह रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे तो मोहल्ला गढ़ी निवासी बबलू और चूहा उर्फ मोनू हाथों में लोहे की रॉड लेकर उन्हें मिल गए। इन दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.