हाथरस, फरवरी 6 -- हाथरस-सादाबाद: सेना में नौकरी लगने के बाद ही कुछ लोग जवान से रंजिश मानने लग गए। कुछ लोग रंगबाजी के चलते उसे परेशान करने लगे। जवान के खिलाफ झूठे मुकदमा दर्ज कराए गए। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते ही हमलावरों ने गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। गांव समदपुर निवासी अखिलेश कुमार की वर्ष 2018 में फोर्स में नौकरी लगी,पहली तैनाती लेह लद्दाक में मिली। तो कुछ समय चंड़ीगढ़ में नौकरी के बाद आगरा तबादला हो गया। पिछले करीब दो साल से जवान की तैनाती आगरा कैंट में ईएमई विंग में थी। अपनी पत्नी व एक बच्चे के साथ आगरा कैंट में ही क्वार्टर में रहता था। गुरुवार को एक मुकदमें में तारीख करके वापस लौटते समय मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके जवान की हत्या कर दी। जिला अस्पताल में मृतक के बुआ के बेट...