बरेली, नवम्बर 8 -- बरेली में पुरानी रंजिश के चलते खेत पर गए किसान की बांका से प्रहार कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके बटाईदार को भी दौड़ाया। मृतक के बेटे ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना शेरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बैरमनगर निवासी भूपेंद्र यादव ने बताया कि गांव से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर उनका खेत है, जहां ट्यूबवेल लगा है और एक कमरा बना हुआ है। उनके पिता 50 वर्षीय भूप सिंह यादव दिन में ज्यादातर समय खेत पर ही रहते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे भूप सिंह खेत पर गए थे, जहां नूराबाद निवासी बटाईदार धर्मपाल भी मौजूद था। शाम करीब साढ़े छह बजे नूराबाद निवासी अनिल उर्फ पप्पू और रंपुरा निवासी दोस्त वकील अहमद के साथ वहां पहुंचा और उनके पिता से अपने पिता तुलाराम के बारे में पूछने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.