गोंडा, फरवरी 18 -- छपिया, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामसुख यादव पुत्र रामहित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 17 फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे गांव के ही सुभाष सहित अन्य पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर पहुंच गए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों व हाथ-पैर से मारपीट की गई। इसमें रामसुख के कमला देवी, नीलम और केवला देवी भी घायल हो गयी । आरोप है कि आरोपित घर के बाहर लगे नल व चबूतरे को क्षतिग्रस्त कर चले गए। दूसरे पक्ष के सुभाष कुमार यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रामसुख यादव ने अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सुभाष कुमार यादव, दीपचन्द्र, महेश य...