मुजफ्फरपुर, जून 9 -- कटरा, एक संवाददाता। प्रखंड बाढ़ अनुश्रवण समिति की सोमवार को प्रमुख मो. नूर आलम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई। सीओ मधुमिता कुमारी ने मुखियों से एक सप्ताह के अंदर पुरानी राहत सूची में सुधार कर हल्का कर्मचारी के माध्यम से जमा करने को कहा, ताकि जिला को जल्द रिपोर्ट भेजी जा सके। इसके अलावा जर्जर तटबंधों की सूचना देने को कहा। संभावित जगहों पर चलने वाली नाव की जरूरत की जानकारी मांगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष सह जिला परिषद राजीव कुमार ने बिसौथा से कटरा तक जर्जर बागमती रिंग तटबंध की मरम्मत कराने की मांग की। सोहागपुर में लटक रहे बिजली के तार को दुरुस्त करने के साथ ही धनौर पासवान टोला में बांस-बल्ले के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। मुखिया देवेंद्र सहनी, कृष्णा देवी, सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.