लखीसराय, अप्रैल 2 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार के चंदा देवी के आवास पर मंगलवार को शिव गुरू शिष्य परिवार के द्वारा आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। ललन ललित और प्रो. देवेंद्र सिंह के संयोजन में इस साप्ताहिक परिचर्चा में पुरानी बाजार के अलावा सूर्यपुरा, जगदीशपुर, जकड़पुरा, सलेमपुर, बाजार, नया टोला समेत अन्य स्थानों के शिव गुरू शिष्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रवचनकर्ताओं ने तीन सूत्र अपनाने पर बल दिया। नमः शिवाय, शिव गुरू परिचर्चा करने और शिव गुरू से दया मांगने के लिए कहा गया। शिव ही आदि गुरू हैं और हमें शिव को ही गुरू मानना चाहिए। संयोजकों ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम पुरानी बाजार समेत अन्य स्थानों में हुआ। जागो जागो महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। योगेंद्र सिंह,ब्रजेश कुमार समेत अन्य उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.