बागपत, अप्रैल 2 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी जिला मंत्री सत्यवीर के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से मिले और उनकी कार्यशैली पर नाराजगी जताई। जिला मंत्री सत्यवीर सिंह ने पूर्व में दी गई मांगों के पूरे न होने पर असंतोष व्यक्त किया। कहा कि उनकी मांगों में 2005 से पूर्व नियुक्त प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करते हुए जीपीएफ कटौती शुरू करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ भुगतान के लंबित आदेश जारी करने, शिक्षकों और कर्मचारियों को ऋण राशि का भुगतान करने, 30 जून को सेवानिवृत्त शिक्षकों को नोशनल वेतन वृद्धि देने और 2014 में सेवा निवृत्त शिक्षकों की पेंशन पत्रावली निस्तारित करने जैसी मांगे शामिल हैं। यदि मांगे पूरी नहीं हुईं, तो जिले के शिक्षक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.