रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शनिवार को पुरानी पेंशन योजना के लिए राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के तत्वावधान में रुद्रपुर स्थित शिक्षक भवन में कुमाऊं मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मंडलीय मंत्री कमलेश पाण्डे ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए मंडल के सभी जिलों में रैली एवं धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई है। आंदोलन को गति देने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में कुमाऊं मंडल के छह जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर से आए पदाधिकारियों ने संगठन को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और आंदोलन को प्रभावी बनाने के संबंध में अपने विचार रखे। बागेश्वर जिले के पदाधिकारियों ने 22 फरवरी को आयोजित होने वाली एनएमओपीएस रैली में अधिक से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.