हमीरपुर, दिसम्बर 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का मंडलीय/जनपदीय अधिवेशन रविवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। जिसमे मनोनीत मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष जेएन तिवारी व महामंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार शिक्षक, कर्मचारी, आउटसोर्सिंग, संविदा, कर्मचारियों को जीविका उपार्जक हेतु उचित मानदेय की बढ़ोतरी नहीं करती, पुरानी पेंशन बहाली नहीं करती और निजीकरण को समाप्त नहीं किया गया। तो संयुक्त कर्मचारी उत्तर प्रदेश 20 जनवरी को विधानसभा घेरने के लिए विवश होगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद चित्रकूट धाम मंडल बाँदा के प्रांतीय अध्यक्ष जेएन तिवारी की अध्यक्षता में लोनिवि के राजेंद्र प्रसाद पाल को संघ का जिलाध्...