बागेश्वर, फरवरी 22 -- पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर बागेश्वर में कर्मचारियों ने बृहद रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से ही कर्मचारी नुमाइश खेत मैदान में एकत्र होने लगे, जहां सभा आयोजित की गई। सभा के बाद कर्मचारियों ने रैली निकाली, जो नुमाइश खेत मैदान से शुरू होकर दुग बाजार, सरयू पुल और एसबीआई तिराहा होते हुए तहसील परिसर पहुंची। तहसील में रैली का समापन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से पुरानी पेंशन योजना शीघ्र लागू करने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नरेंद्र पालनी ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ी तो इसे और व्याप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.