एटा, मार्च 20 -- गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य से पूर्व केन्द्रों पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के उपरांत काली पट्टी बांधकर केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। प्रदर्शन के दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार कर जल्द से जल्द निस्तारण कराएं। गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मूल्यांकन केन्द्र अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज, श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज पर पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.