बिजनौर, जनवरी 28 -- पेंशन क्रांति महासम्मेलन की सफलता को लेकर विकास खंड में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पाल की अध्यक्षता एवं आकू ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह के संचालन में बैठक आयोजित हुई। बुधवार को बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि 15 फरवरी को इंदिरा बाल भवन बिजनौर में पेंशन क्रांति महासम्मेलन आयोजित कर शिक्षक एवं कर्मचारी लामबंद होकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार जिसके लिए अंत तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार अटेवा सह कोषाध्यक्ष, नौ सिंह, विजय पाल, रविन्द्र कुमार, रीगल कुमार, सोनू कुमार, अनिल कुमार, अवधेश कुमार, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे। ------

हिंदी हिन्दुस्...