पौड़ी, सितम्बर 5 -- प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली एवं मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की लम्बित मांगों को लेकर आंदोलनरत संगठनों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने आयुक्त गढ़वाल से मुलाकात कर जल्द ही कर्मचारियों की समस्याएं हल करने की मांग उठाई। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव एवं उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन गढ़वाल मंडल के मंडलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के मुख्य सचिव एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली न केवल कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय है, बल्कि यह उनकी सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक भी है। कहा कि पु...