संभल, मार्च 8 -- शुक्रवार को अटेवा-पेंशन बचाओ मंच, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह एवं कोषाध्यक्ष मंजीत मोहन ने सांसद आदित्य यादव को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नई पेंशन व्यवस्था (एनपीएस) और एकीकृत पेंशन व्यवस्था (यूपीएस) समाप्त कर पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 15 लाख कर्मचारियों समेत देश के लगभग एक करोड़ शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। नई पेंशन योजना (एनपीएस) सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अत्यधिक नुकसानदायक साबित हो रही है। 1200 से 4000 रुपये तक की कम पेंशन मिलने के कारण उनका जीवन-यापन कठिन हो गया है। देश की रक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले अर्द्धसैनिक बलों को भी पुरानी पेंशन से वंचित करना गलत है। सरकारी संस्थानों के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.