बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। यूपी सरकार के बजट से पुरानी पेंशन बहाल होने की उम्मीद अधूरी रह गई। राज्य कर्मचारियों का कहना है की बड़ी उम्मीद थी कि 2027 के चुनाव से पहले आने वाले बजट में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ऐलान किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लंबे समय से मांग चली आ रही है, इसके साथ ही इस मांग की मंजूरी को संघर्ष समितियां लगातार संघर्ष कर रही हैं। चुनावी वर्ष से पहले जारी हुये बजट से राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उम्मीद अधूरी रह गयी। कर्मचारियों का कहना है कि अगर पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाती तो बढ़िया रहता। पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...