कौशाम्बी, जून 24 -- कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इसके अलावा नौकरियों में ठेकेदारी बंद होनी चाहिए। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र, महासचिव शशिकुमार मिश्र के नेतृत्व में कर्मचारी मंगलवार को जिला मुख्यालय में इकट्ठा हुए। इस मौके पर कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। इसके अलावा कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग, स्थायी राष्ट्रीय वेतन आयोग के गठन की मांग की। साथ ही कहा कि दैविक वेतन, संविदा व आउट सोर्सिग आदि पर कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.