उरई, जनवरी 5 -- उरई। सिंचाई विभाग में अंशकालीन नलकूप चालकों को विनियमित किए जाने के बावजूद पुरानी पेंशन योजना का लाभ न मिलने पर सिंचाई संघ नलकूप झांसी मंडल ने जलशक्ति मंत्री को मांग पत्र देकर नलकूप चालकों को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जिले में प्रवास के दौरान सिंचाई संघ के मंडल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह सेंगर पुरानी पेंशन बहाल किए जान को लेकर मांग पत्र देते हुए बताया कि संघ के अनुसार 01 अक्टूबर 1986 से 30 जून 1998 के बीच नियुक्त नलकूप चालकों को वर्ष 2008 के बाद विनियमित किया गया था और उन्हें पूर्व में समान वेतन व सेवा लाभ भी दिए गए। इसके बावजूद 30 से 40 वर्ष सेवा देने के बाद भी नई पेंशन व्यवस्था में रखा गया है। संघ ने शासनादेश का हवाला देते हुए पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की है।इस दौरान छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.