हरदोई, अप्रैल 24 -- माधौगंज। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बुधवार को अटेवा सहित अन्य संगठनों ने बैठक कर एक मई को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार की। जिलाध्यक्ष जैनुल खान ने मौजूद कर्मचारियों से कहा कि सरकार की एनपीएस व यूपीएस को बिल्कुल न अपनाएं। उन्होंने खामियां गिनाते हुए जंतर-मंतर पहुंचकर निजीकरण व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आवाज बुलन्द करने का आवाहन किया। इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारी पंकज कुमार, ओमप्रकाश कनौजिया, आशीष कुमार ने मौजूद लोगों को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य सरकार तक मांग पत्र पहुंचाए जा चुके हैं, अब केंद्र सरकार तक पीड़ित कर्मियों की आवाज पहुंचना जरूरी है। मंच संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि मल्लावां, माधौगंज में पुरानी पेंशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.