प्रयागराज, फरवरी 11 -- पुरानी पेंशन बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 21 हजार देने की मांग के सिलसिले नगर निगम के सफाईकर्मी लखनऊ विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेंगे। नगर निगम के सफाईकर्मियों के सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। नगर निगम में बुधवार को आयोजित इलाहाबाद नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन के सम्मेलन में तय किया गया कि पुरानी पेंशन और न्यूनतम पगार के लिए सफाईकर्मी एक अप्रैल को लखनऊ कूच करेंगे। यह भी तय किया गया कि अब नगर निगम में भी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज की प्रतिष्ठा को शीर्ष पर पहुंचाने में सफाई कर्मचारियों का योगदान विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से लेकर नगर निगम तक जहां भी जरूरत होगी, वहां मदद करेंगे। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक...