प्रयागराज, मार्च 24 -- कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षकों ने ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एआईएफयूसीटीओ) की ओर से उठाई जा रही मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में सोमवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना लागू करना, एमफिल पीएचडी इन्क्रीमेंट प्रदान करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विसंगतियों को दूर करना, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पीएचडी की बाध्यता को समाप्त करना, अनुदानित एवं अंशकालिक शिक्षकों की सेवा शर्तों में बदलाव करना एवं नियमित शिक्षकों की समय से नियुक्ति करना आदि शामिल है। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार पचौरी और महामंत्री डॉ. बिपिन कुमार ने कहा कि हम सभी शिक्षक मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रखेंगे। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.