गाजीपुर, फरवरी 14 -- गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को तहसील सदर के विभिन्न कार्यालयों और पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसील सदर, न्यायालय कक्षों में रखे फाइलों को देखा। उन्होंने न्यायालय तहसीलदार सदर में लम्बित पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। लंबित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो फाइलें अभी भी अवशेष है उनमें ससमय दाखिल दफ्तर की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, न्यायालय/कार्यालय नायब तहसीलदार नगर सदर, बिरनो, करण्डा, तहसील अभिलेखागार कक्ष, न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, भूलेख कम्प्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख रखाव से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। संग्रह क...