जमशेदपुर, अगस्त 7 -- पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबनी गांव से मंगलवार को बरामद शव के मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। धोबनी निवासी भावी सिंह की हत्या गांव की ही 3 महिलाओं ने मिलकर कर दी थी जिसके बाद शव को सड़क किनारे पुलिया के पास छुपा दिया गया था। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि कुईयानी पंचायत के धोबनी गांव निवासी बुजुर्ग महिला भावी सिंह सोमवार को सुबह करीब 10 बजे अपने घर से पेंशन की राशि निकालने के लिए कुईयानी गांव स्थित सीएससी सेंटर जा रही थी। बुजुर्ग महिला के आरोपियों के घर पैदल पार करते ही उलासी सिंह, रवनी सिंह व सोमवारी सिंह ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला ने गर्दन एवं अन्य जगहों पर दावली (कटारी) से वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद शव को बगल में ही पुलिया के पास झाड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.