मुंगेर, मार्च 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कासिम बाजार थानान्तर्गत हेरू दियारा निवासी मन्सर यादव के घर की पुरानी ईट की दीवार मंगलवार की सुबह अचानक ढह कर गिर गई। जिसके मलबा में दबकर 60 वर्षीय फेकनी देवी घायल हो गई। जिसे मलबा के नीचे से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार मन्सर यादव की पत्नी फेकनी देवी घर के बाहर बैठी थी, तभी पुराना ईट का दीवार ढह कर गिर गया। घटना के बाद परिजन दौड़ कर पहुंचे और मलबा के नीचे से वृद्धा को निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.