बगहा, जनवरी 9 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक के द्वारा डॉक्टर का एप्रॉन ड्रेस व गले में स्टैथैस्कोप लगाकर घुमने की पुरानी तस्वीर को साजिश के तहत सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।उक्त बाते अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधा भारती ने कही। उन्होंने बताया कि इस फोटो के प्रकरण में पूर्व में दो दरोगा को निलंबित किया गया था। इधर जीएमसीएच की छवि खराब करने के लिए दुबारा इस तस्वीर को वायरल किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले कि जांच शुरू कर दी है कि इस फोटो को नए सिरे से वायरल करने के पीछे कौन लोग है और उनकी मंशा क्या है। मामले की जांच कराने के लिए एक टीम गठित की है। टिम में शामिल अधिकारी पुलिस का भी सहयोग लेंगे। मामला सत्य पाए जाने पर दोषी के विरूद्ध विधि सम्मत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.