लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ। यूनाइटेड टैक्सी ऑपरेटर्स प्रोटेक्शन फ्रंट उत्तर प्रदेश ने वन टाइम टैक्स लागू किए जाने का विरोध किया। परिवहन मुख्यालय में एडिशनल कमिश्नर राजस्व को ज्ञापन देकर पुरानी टैक्सियों पर इस नई व्यवस्था को लागू न किए जाने का अनुरोध किया। संगठन के संयोजक रवि आनंद, पियूष गुप्ता, राजीव अरोड़ा, अजय सिंह, मनीष निगम, सुनील सच्चर, शशि भूषण ने इस मौके पर अनुरोध किया कि नए वाहनों पर ही नई व्यवस्था लागू की जाए। जब तक वन टाइम टैक्स में संशोधन नहीं हो जाता तब तक पूर्व की तरह एक तिमाही का टैक्स जमा करके पुरानी टैक्सी वालों को राहत दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...