फतेहपुर, जनवरी 4 -- खागा। बीते कुछ महीनों के दौरान कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक के बाद एक हुई अनेक घटनाओं से खाकी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अनेक पुरानी चोरियां खुलासे का इंतजार कर रही हैं लेकिन खुलासे के लिए आए दिन नई चोरियां दर्ज हो रही हैं। बीते माह में दो सर्राफ कारोबारियों के यहां हुई लाखों की चोरियों से यह आशंका भी सिर उठा रही है कि क्या सर्राफा कारोबारी चोरों के निशाने पर हैं। नगर में बीती दीपावली की परीवा को रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित सर्राफ वीरेन्द्र सोनी के मकान में हुई तीस लाख रूपये की चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित का परिवार घर से बाहर गया था। पुलिस अब तक इस बड़ी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा मजरे पुरइन में बीती 19 नवंबर को मकान स्वामी रामस्वरूप पाल के घर से अज्ञात चोरों न...