मधुबनी, जनवरी 25 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र की वार्ड संख्या 14 अंतर्गत पुरानी चट्टी मोहल्ला आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। विकास के तमाम दावों के बावजूद इस मोहल्ले की हालत ऐसी है कि यहां के लोग हर दिन गंदे पानी, जलजमाव और बदहाल सड़कों से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि मोहल्ले की सड़कों पर सालों भर पानी जमा रहता है, जिसका असर सिर्फ आवागमन पर ही नहीं, बल्कि लोगों के घरों और स्वास्थ्य पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।मोहल्ले की सड़कें स्थायी जलजमाव की चपेट में हैं। सड़क के किनारे बने मकानों में भी नाले और सड़क का गंदा पानी घुस जाता है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। कई परिवारों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों का बाहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.