मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी रोड में एक महिला सोनी देवी के साथ मारपीट की गई। एक जनवरी की सुबह की इस घटना में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पड़ोसी महिला समेत छह लोगों को नामजद करते हुए आरोपित के अलावा कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि घटना से पूर्व घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गई। डायल 112 पर शिकायत करने के बाद पुलिस के पहुंचने पर उनकी जान बची है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.