मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- चेतगंज। क्षेत्र के भोगांव गांव (पुरानी काशी), उत्तर वाहिनी गंगा घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और भगवान शंकर, शनि देव, पवन पुत्र हनुमान जी,भगवान विष्णु मंदिर में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। भोगांव के पवित्र उत्तर वाहिंनी गंगा घाट पर जनपद के अलावा भदोही, जौनपुर,वाराणसी के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोर से ही गंगा स्नान शुरू कर दिया। सूरज चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं भीड़ बढ़ती गई। गंगा घाट से लगभग तीन किलोमीटर तक लाखों की संख्या में गंगा स्नान करने वालों का मेला लग गया। एसडीएम सदर गुलाब चंद, एसपी सिटी नितेश सिंह,सीओ सदर अमर बहादुर पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लग रहे । सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरकडिंग,एनडीआरएफ की टीम लगाई गई थी। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से पहले पुलिस ने तीन किलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.