देहरादून, फरवरी 10 -- देहरादून। पुरानी कार सस्ते दाम में दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये ठग लिए गए। शिमला बाईपास चौक, निकट सेंट जूड्स स्कूल निवासी कृष्ण कुमार चक्रवर्ती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शामली निवासी मोहन लाल उर्फ सोनू से उनका पिछले चार वर्षों से संपर्क था। मोहन अक्सर उनके लिए दिल्ली-देहरादून व अन्य जगहों के लिए गाड़ी (कैब) की व्यवस्था करता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उन्हें एक पुरानी ऑल्टो कार दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने कार का सौदा महज 38,000 रुपये में तय किया। कृष्ण कुमार के अनुसार उन्होंने आरोपी के कहने पर बीते 11 दिसंबर को 5,000 रुपये बयाना राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। इसके बाद बैंक खाते में 30,000 रुपये और फिर गाड़ी लाने के लिए पेट्रोल व बकाया राशि के नाम पर 5,000 रुपये और भेजे गए। इस तरह पीड़ित...