धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद। वासेपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स का मंगलवार को पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से पूर्व पदाधिकारियों को ही पुनः चुना गया। अध्यक्ष पूर्व पार्षद निसार आलम, सचिव इम्तियाज अहमद और कोषाध्यक्ष मो सलीम उर्फ बच्चू चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष शंकर और समसी खान बनाए गए। कारोबारियों ने एकजुटता दिखाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। चैंबर के पदाधिकारियों ने सभी कारोबारियों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। चैंबर के सदस्यों की संख्या 200 हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.