रुद्रप्रयाग, मार्च 12 -- केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले जवाड़ी बाईपास पर क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग का पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर यातायात के लिए एनएच लोनिवि के अफसरों को जल्द एप्रोच ठीक करने के लिए निर्देशित किया जबकि वाहनों के आवागमन के लिए पुरानी और नई सुरंग के साथ ही वैकल्पिक मार्गो से व्यवस्था शुरू कराई है। ताकि मुख्य बाजार में जाम की स्थिति पैदा न हो। बता दें कि बीते दिन गुलाबराय से जवाड़ी बाईपास के करीब पुल के एप्रोच मार्ग का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यहां वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने यातायात के बेहतर संचालन के लिए मौके का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि जवाड़ी बाईपास मार्ग बाधित होने से वाहनों की आवाजाही मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग से की जा रही है। पुलिस स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.