बदायूं, दिसम्बर 25 -- बदायूं। आवास विकास ब्लाक बी में पार्क के निर्माण में अफसरों की अनदेखी से कार्यदायी संस्था ने खेला कर दिया है। कार्यदायी संस्था ने नई चाहरदीवारी बनाने का रुपया निकालकर पुरानी ईंटों से दीवार बनाकर खड़ी कर दिया है। ऊपर से प्लास्टर कर बंद कर दिया गया है। इसका कालोनियों के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है और शिकायत की है। बुधवार को आवास विकास के लोगों ने पार्क के निर्माण को लेकर विरोध किया। यहां के स्थानीय लोगों ने पत्र भेजकर डीएम से भी शिकायत की है। जिसमें कहा कि आवास विकास के ब्लाक बी में बने पार्क की बाउंड्रीवाल जो हो रही है वह मानकों के अनुसार नहीं हो रही है। पुरानी तोड़कर पुरानी ईंटों से ही नई बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है। यहां पार्क के चारों ओर चाहरदीवारी बनाई जा रही है। जिसमें अधिकांश पुरानी ईंटों तथा पीली ईंटों का इस्...