महाराजगंज, अक्टूबर 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आपके पास अगर पुराना और टूटा मोबाइल हो तो आप उसे निष्प्रयोजन समझ रहे हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल है। वर्तमान समय में साइबर आरोपितों का एक गैंग सीमावर्ती गांवों से इन मोबाइल फोन को इकट्ठा करने में लगा है। साइबर आरोपित पुराने मोबाइल फोन को ठीक कर उसका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी आदि में कर रहे हैं और पुलिस की जांच में आरोपित वह बन रहा है जिसके नाम से मोबाइल पहले पंजीकृत होता है। ऐसे में इन मामलों पर रोक लगाई जाने को लेकर सीमावर्ती पुलिस ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। साइबर अपराधियों का एक गैंग इन दोनों सीमावर्ती गांव व कस्बों में फेरी लगाकर फलों, अंडे , सब्जी, रूपयों और अन्य सामान का लालच देकर पुराने और निष्प्रयोजन हुए मोबाइल फोन खरीद रहे हैं। ग्रामीण महिलाएं और बच्चे साइबर अपराध से अनजान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.