मधुबनी, दिसम्बर 12 -- मधुबनी । शहर के वार्ड नंबर 23 पुराना मैक्सी स्टैंड रोड मोहल्ले के महेश प्रसाद, शंभू यादव, मोहम्मद राजा, अकरम अली, सुरेश साफी, मुन्नरम, मुन्ना यादव, अशोक राम, मोहम्मद महबूब, गोपाल ठाकुर ने बताया कि मोहल्ले में नाला नहीं है। इस वजह से सड़कों पर पानी बहते रहता है। मोहल्ले में पाइप तो बिछा लेकिन नलजल नहीं चालू हुआ। मोहल्ले में गंदगी का अंबार है। सड़क पर जलजमाव के कारण सफाई कर्मचारी मोहल्ले में बहुत कम आते हैं। इस मोहल्ले में रहने वाले कुछ गरीब लोगों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। कुछ लोग वृद्धावस्था पेंशन से भी वंचित है। जगह जगह जलजमाव से डेंगू और मलेरिया का डर बना रहता है। मोहल्ले में पार्किंग, पेयजल एवं सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं रहने से लोगों को परेशानी होती है। नगर निगम द्वारा पार्किंग के लिए जगह उपलब्घ...