बक्सर, अगस्त 28 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुराना भोजपुर से गायब एक ई रिक्शा को बक्सर से बरामद करने में सफलता पाई है। बताया जाता है कि पुराना भोजपुर के दक्षिण टोला निवासी मो. सलाउद्दीन के पुत्र मो. अलाउद्दीन मंगलवार की रात अपने ई रिक्शा को घर के पास खड़ा कर सो रहा था। रात्रि पहर जब नींद खुली तो ई रिक्शा गायब पाया। अहले सुबह इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने डुमरांव व भोजपुर में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसी दौरान तकनीकी जांच से जानकारी मिली कि ई रिक्शा बक्सर की ओर देखा गया है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने बक्सर पुलिस से संर्पक साधा और लालगंज चौक से पांडेयपट्टी जाने वाली सड़क किनारे खड़ी ई रिक्शा को बरामद कर लिया। हालांकि चोरों ने वाहन से तीनों पहिए व बैट्री गायब कर दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.