धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता पुराना बाजार में किन्नरों के दो गुटों में शनिवार की शाम जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक गुट के तीन किन्नर घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम झरिया की 10-10 किन्नर लौट रही थीं। पुराना बाजार पानी टंकी के पास पुराना बाजार की तीन किन्नरों पर उनकी नजर पड़ी तो वे लोग कुछ छींटाकशी करने लगीं। पुराना बाजार की किन्नरों ने इसका विरोध किया। इसी बीच दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में घायल हुई किन्नरों में वर्षा, राशि और किरण के नाम शामिल हैं। बैंक मोड़ थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.