धनबाद, मई 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता पुराना बाजार रतनजी रोड निवासी कंप्यूटर कारोबारी निरंजन लाल अग्रवाल से रविवार की रात मोबाइल झपटने का प्रयास किया गया। छीना-झपटी के दौरान मोबाइल गिर गया और अपराधी वहां से भागने लगा। निरंजन ने झपट्टा मारने वाले का स्टेशन के दक्षिणी छोर सड़क तक पीछा भी किया। निरंजन लाल ने मामले की जानकारी बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को दी। सोमवार की सुबह में प्रवीण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। निरंजन के दफ्तर और घर के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हुई है। निरंजन ने बताया कि घटना रात सवा 10 बजे की है। कैमरे के अवलोकन से पता चला कि आरोपी पहले से रेकी कर रहा था। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी कोल इंडिया की माइंस में बायोमीट्रिक्स लगाने के साथ-साथ कोल इंडिया में कंप्यूटर सर्वर व आईटी के अन्य सामानों की सप्लाई करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.