नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा। शहर की एनआरआई सिटी सोसाइटी में रहने वाले एक बुजुर्ग से पन्द्रह लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 25 हजार रुपए लूटने का भी आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रमोद कुमार अग्रवाल ने न्यायालय को बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी मुलाकात महेंद्र जलानी नामक एक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने पुराना एंटीक फर्नीचर दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी और पीड़ित के बीच 26 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। पीड़ित ने 15 लाख रुपए एडवांस दिए और शेष रकम डिलीवरी पर देने की बात तय हुई। लेकिन पीड़ित को ना सामान दिलाया गया और ना पैसा वापस किया गया। इसके बाद पीड़ित को एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें लिखा था कि अगर उन्होंने 15 लाख रुपए वापस मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.