सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- क्षेत्र के गांव मित्तरगढ़ में विद्युत विभाग द्वारा पुराना रिपेयर किया गया 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले से ही ट्रांसफार्मर ओवरलोड की समस्या बनी हुई है, ऐसे में पुराने ट्रांसफार्मर से परेशानी और बढ़ेगी। ग्रामीणों ने मौके पर ही नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। मित्रगढ़ निवासी ब्रह्मपाल सैनी ने बताया कि ओवरलोड चल रहे पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर 100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगवाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी क्रम में जब विद्युत विभाग के कर्मचारी पुराना रिपेयर ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए नए ट्रांसफार्मर की मांग दोहराई। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब नए ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश हैं तो पुराना ट्रांसफार्मर क्...