भभुआ, जनवरी 5 -- अधिवक्ताओं, पैरवीकारों और बंदियों को पेशी के लिए आने-जाने में परेशानी चोरी हो जाने के डर से कचहरी परिसर में लोग खड़ा कर रहे हैं मोटरसाइकिल (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। पुराना कचहरी परिसर में बाइक खड़ी करने से आवागमन में परेशानी होने लगी है। वाद के पैरवीकारकारी और उनके परिजन जहां-तहा मोटरसाइकिल खड़ी कर रहे हैं। इससे खासकर बंदियों को कारा से लेकर आनेवाली गाड़ी को भी अंदर पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। उन्हें हाजत में पेश करने के लिए ले जाने के दौरान दाएं-बाएं जिधर से जगह मिल रही है, उधर से जाना पड़ रहा है। तंग रास्तों पर खड़ी मोटरसाइकिलें न सिर्फ वाहनों की आवाजाही प्रभावित कर रही हैं, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी ठीक नहीं है। कचहरी परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी इस अव्यवस्था के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता...