बांका, फरवरी 18 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के भदरिया में करीब पांच वर्ष पूर्व मिले पुरातात्विक स्थल के विकास का काम फिर से शुरू होगा। अमरपुर के विधायक सह पूर्व मंत्री जयंत राज ने मंगलवार को सदन में कला संस्कृति मंत्री से प्रश्न पूछा। मंत्री ने जवाब दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राक्कलन तैयार कर उक्त स्थल पर कार्य शुरू किया जाएगा। मालूम हो कि वर्ष 2020 में छठ पर्व के मौके पर घाट बनाने के दौरान ग्रामीणों को चांदन नदी के किनारे ईंट की दीवार मिली थी। इस खबर को हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय विधायक जयंत राज के प्रयास से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो बार भदरिया का दौरा किया। पुरातत्व विभाग के आग्रह पर बिहार सरकार ने नदी की धारा मोड़ने के लिए बांध का निर्माण कराया। इसके आईआईट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.