पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत। शहर के एक होटल में सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व छात्रों में कई एडीएम, तहसीलदार, डायरेक्टर, चिकित्सक इंजीनियर, राजनेता आदि पदों पर पहुंच चुके या सेवाएं दे चुके लोगों की मुलाकात हुई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा, तोताराम, विशेश्वर दयाल रहे। इन अतिथियों ने कामयाबी की ओर कदम बढ़ा चुके छात्रों को साढ़े चार दशक पूर्व पढ़ाया था। पुरातन छात्रों ने गुरुजनों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र गंगवार बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश सिंह, रिटायर्ड मजिस्टेट एवं ज्योतिषाचार्य राज सिन्हा, रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी विनय पाठक, रिटायर्ड एडी राजीव किशोर, राजीव भल्ला, संजीव सक्सेना, रामप्रसाद, राजीव शर्मा, राजीव पा...