फतेहपुर, जनवरी 31 -- फतेहपुर। महात्मा गांधी डिग्री कालेज परिसर में पुरातन छात्र संघ सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने शिरकत की। साथ ही निर्णय लिया गया कि पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारी चुनाव बहाली का भरसक प्रयास करेंगे। पूर्व महामंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि भले ही छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हों लेकिन उनको सबसे पहली पहचान महाविद्यालय के चुनाव से ही मिल सकी थी। जिसके चलते सभी मिलकर छात्र संघ चुनाव की बहाली का भरसक प्रयास करें। कुलदीप सिंह भदौरिया ने कहा कि आने वाले समय में पुरातन छात्र संघ समारोह को प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान निर्णय लिया गया कि भले ही छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी विभिन्न पार्टियों का प्रतिनिधित्व कर रहे...