मेरठ, जनवरी 13 -- मवाना। कृषक इंटर कॉलेज मवाना के पुरातन छात्र व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा सीसीएसयू में खेल प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत राहुल भाटी का एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन हो गया। सोमवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में राहुल भाटी को पटका, मेडल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार, संचालन डॉ.* केशव कुमार ने किया। मुख्य अतिथि 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना के सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार रहे। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने कहा कि कॉलेज के अमिट इतिहास में एक नए अध्याय को जोड़ने का काम विद्यालय के होनहार पुरातन छात्र राहुल भाटी ने किया है। इस मौके पर संजीव कुमार, विनोद कुमार, अरविन्द विजयी, अमित गुप्ता, केशव कुमार, सत्येन्द्र कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.