जौनपुर, जनवरी 14 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में पूर्व छात्र परिषद का पुरातन छात्र कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वामी जी आज ज्यादा प्रासंगिक हैं। वे देशभक्ति के प्रतिमूर्ति थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना संपूर्ण विश्व करता है। प्रधानाचार्य विमलेंद्र पाण्डेय ने आगंतुकों का स्वागत कर विस्तार से स्वामी विवेकानंद के कृतित्व का वर्णन किया। संचालन ईशान जायसवाल राम ने करते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की अपनी पुरानी स्मृतियों को साझा किया। वहीं आए हुए सभी पूर्व छात्रों ने अपनी पूर्व स्मृतियों को भी विस्तार से बताया। पूर्व छात्र परिषद के महामंत्री शैलेश नाग ने विद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.